बालोद.
बालोद में मेडिकल की सबसे बड़ी परीक्षा में बड़ी लापरवाही का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। सेंटर सुपरवाइजर ने कलेक्टर को पत्र लिखा है तो वहीं आज विधायक संगीता सिन्हा भी कलेक्टर से मुलाकात कर सकती हैं। देर रात तक परीक्षा केंद्र में हंगामा चलता रहा। जिसके बाद प्रशासन और पुलिस ने मोर्चा संभाला लिया है। बच्चों से बयान लिए गए हैं। पालक भी बड़ा एक्शन ले सकते हैं।
बालोद में बीते रविवार को नीट का प्रश्नपत्र हल कराने के बाद एक पेपर को कैंसल कर दिया गया है। मामले को लेकर अभिभावकों ने स्कूल कैंपस में जमकर हंगामा किया। अभिभावकों ने दोबारा परीक्षा आयोजित कराने की मांग की है। शिक्षकों को बंधक बनाकर पालक माफीनामा मांग रहे हैं। अभिभावकों ने बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। मेडिकल क्षेत्र की सबसे बड़ी परीक्षा नीट के लिए पहली बार बालोद जिले में दो केंद्र बनाए गए थे। इन केंद्रों में भारी लापरवाही देखने को मिली है। यहां पर बैंक से गलत एग्जाम पेपर लाकर छात्र-छात्राओं को परीक्षा देने के समय कंफ्यूज किया गया। 45 मिनट अन्य परीक्षा प्रश्न पत्र को भरने के बाद उसे कैंसल कर दूसरा पत्र भरने कहा गया। उसके बाद एक्स्ट्रा समय देने की बात कही और समय भी नहीं दिया गया। परीक्षा खत्म होने के बाद पूरी बात पैरेंट्स को पता चली जिसके बाद परीक्षा केंद्र में जमकर हंगामा हुआ।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय