भोपाल
मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड के संयुक्त संचालक (वित्त) वरुण वडेरिया ने अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की है, जिसकी ऊंचाई 5,895 मीटर है। यह उल्लेखनीय उपलब्धि वडेरिया को उन चंद लोगों में शामिल करती है जिन्होंने दुनिया की प्रतिष्ठित सात चोटियों में से एक पर चढ़ाई की है। वडेरिया ने इंटरनेशनल फेडरेशन फॉर क्लाइबिंग एंड माउंटेनियरिंग से मान्यता प्राप्त संस्था नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेयरिंग, उत्तरकाशी से माउंटेनियरिंग कोर्स किया है। प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति विभाग एवं प्रबंध संचालक, मप्र टूरिज्म बोर्ड शिव शेखर ने शुक्ला ने वडेरिया को इस उपलब्धि पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
उपलब्धि पर वडेरिया ने कहा, "एक भारतीय होने के नाते यह मेरे लिये गर्व का क्षण है। यह केवल शिखर तक पहुंचने के बारे में नहीं है, बल्कि वहां पहुंचने के लिए आवश्यक परिश्रम, दृढ़ता और विवेक के बारे में भी है। माउंट किलिमंजारो पर ऑक्सीजन और एयर प्रेशर काफी कम हो जाता है। लेकिन योग, प्राणायाम से बहुत फायदा मिला। माउंट किलिमंजारो, अपने चुनौतीपूर्ण भूभागों और मनमोहक दृश्यों के लिए जाना जाता है। इसके पूर्व वरुण वडेरिया यूरोप की सबसे ऊंची चोटी ‘माउंट एल्ब्रुज’ (रूस) पर तिरंगा लहरा चुके हैं।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू