नयी दिल्ली
दो बार की ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता अमेरिकी चक्काफेंक खिलाड़ी वालेरी आलमैन को 20 अक्टूबर को दिल्ली में होने वाली वेदांता हाफ मैराथन का अंतरराष्ट्रीय इवेंट दूत चुना गया है।
आलमैन ने पेरिस ओलंपिक में 69.50 मीटर का थ्रो फेंककर नया अमेरिकी रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक जीता था। तोक्यो ओलंपिक में उन्होंने 68.98 मीटर के साथ पहला स्थान हासिल किया था।
हाफ मैराथन में पेरिस ओलंपिक 10000 मीटर चैम्पियन युगांडा के जोशुआ चेप्टेगइ और कीनिया की पूर्व विश्व रिकॉर्डधारी पेरेस जे पुरूष और महिला वर्ग में आकर्षण का केंद्र होंगे। दिल्ली हाफ मैराथन में ईनामी राशि 260000 डॉलर है।

More Stories
गुवाहाटी की पिच सड़क की तरह सपाट, भारतीय गेंदबाजों की दुदर्शा पर बोला स्टार स्पिनर
भारतीय टीम ने रच दिया इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को हराकर शान के साथ फाइनल में मारी एंट्री
रोहित शर्मा-विराट कोहली ने लगा दी रिकॉर्डों की झड़ी, भारत ने आखिरी वनडे 9 विकेट से जीता, सीरीज गंवाई