14 करोड़ 22 लाख रूपये से अधिक मूल्य की विभिन्न सामग्रियाँ जब्त
नगद राशि, अवैध शराब, मादक पदार्थ, अमूल्य धातु की हुई जब्ती
भोपाल
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया है कि लोकसभा निर्वाचन-2024 की आदर्श आचार संहिता 16 मार्च से प्रभावशील होने के बाद पुलिस एवं अन्य एन्फोर्समेंट एजेंसियों द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने बताया कि 21 मार्च तक 14 करोड़ 22 लाख 98 हजार 274 रूपये मूल्य की विभिन्न सामग्रियाँ जब्त की गयी हैं। इनमें 3 लाख 11 हजार 371 लीटर मदिरा जब्त की गयी है। इसका मूल्य 4 करोड़ 3 लाख 85 हजार 101 रूपये है।
इसी तरह 2 करोड़ 43 लाख 97 हजार 378 रूपये मूल्य के 3 हजार 236 किलोग्राम ड्रग्स और 60 लाख 21 हजार रूपये मूल्य की 90 किलोग्राम से अधिक कीमती धातुएँ जब्त की गई हैं। साथ ही 6 करोड़ 41 लाख 66 हजार 395 रूपये मूल्य की अन्य सामग्रियाँ (रेडीमेड, गारमेंटस् आदि) और 73 लाख 28 हजार 400 रूपये नगद जब्त किये गये हैं।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान