उज्जैन
वसंत पंचमी पर गुरुवार को धर्म धानी उज्जैन में वासंती उल्लास छाया। ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में तड़के 4:00 बजे भस्म आरती में भगवान महाकाल को पुजारियों ने सरसों के पीले फूल के रूप में वसंत अर्पित कर गुलाल चढ़ाया। गणतंत्र दिवस है, इसलिए तिरंगे के रंग भी श्रंगार में शामिल किए गए। भगवान श्री कृष्ण की शिक्षा स्थली सांदीपनि आश्रम में बच्चों का विद्यारंभ संस्कार कराया गया। अबूझ मुहूर्त में शहर में अनेक स्थानों पर सामूहिक विवाह के आयोजन भी हो रहे हैं।
पंडित महेश पुजारी ने बताया भगवान महाकाल उज्जैन के राजा हैं, इसलिए सबसे पहले मंदिर में त्योहार मनाए जाते हैं। वसंत पंचमी का पर्व भी तड़के 4:00 बजे भस्मा आरती में मनाया गया। भगवान को केसर युक्त जल से स्नान कराया गयाl पश्चात सरसों के पीले फूल के रूप में वसंत अर्पित किया गया। साथ ही भगवान को केसरिया पकवानों का भोग लगाकर आरती की गई। भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षा स्थली सांदीपनि आश्रम में वसंत पंचमी पर बच्चों का पाटी पूजन के साथ विद्यारंभ संस्कार हुआl

More Stories
भीषण अग्निकांड: भ्रस्टाचार की बलि चढ़ते लोग, क्या कभी प्रशासन लेगा सबक
एम्स भोपाल के आयुष विभाग ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में तीन सप्ताहीय योग गतिविधियों का शुभारंभ किया
अभाविप प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री मनसुख मांडविया को सौंपा ज्ञापन