भोपाल
जनवरी-2024 में झरनेश्वर मंदिर बाणगंगा स्वामी शंकराचार्य पीठ से कुबेरेश्वर धाम सीहोर तक वेद विज्ञान पदयात्रा निकाली जाएगी। इसके लिए आयोजन समिति ने पं. प्रदीप मिश्रा से सीहोर स्थित उनके आश्रम पहुंचकर भेंट की।
चारों वेदों के भाष्य की हिंदी व्याख्या प्रतियां भेंट की। यात्रा का उद्देश्य सनातन धर्म एवं वैदिक मूल्यों की स्थापना के लिए जन-जागरण करना है। यात्रा में दो हजार संत-महंतों के अलावा हजारों भक्त शामिल होंगे।
हिंदू उत्सव समिति की मांग: चल समारोह से पहले खराब सड़कों की कराई जाए मरम्मत
पुराने शहर के बांके बिहारी मंदिर मारवाड़ी रोड से 24 अक्टूबर को दशहरा चल समारोह निकलेगा, जो छोला मैदान पहुंचेगा। यहां रावण दहन आदि कार्यक्रम होंगे। यहां एक दिन पहले मेला भी लगेगा। लेकिन अभी तक न तो चल समारोह मार्ग के गड्ढे भरे गए हैं और न छोला मैदान के समतलीकरण व सफाई का काम शुरू हुआ है। हिंदू उत्सव समिति के महामंत्री सुबोध जैन ने बताया कि इस संबंध में कलेक्टर के नाम एक ज्ञापन उन्होंने कलेक्टोरेट में दिया है।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू