मण्डला
पूर्व सामान्य वन परिक्षेत्र जगमंडल में दिनाँक 21.08.2024 को वन परिक्षेत्र अधिकारी श्रीमती लतिका तिवारी उपाध्याय के मार्गदर्शन में रात्रि गश्त के दौरान एक संदिग्ध तूफान वाहन क्रमांक CG04 T 7567 से सागौन का अवैध परिवहन करते हुए बीट खर्राझर के क्षेत्र में स्टाफ के द्वारा 12 नग सागौन सिल्ली पकडी गयी I वनोपज और वाहन को जप्त कर परिक्षेत्र कार्यालय परिसर में रखा गया है, प्रकरण पंजीबद्ध कर राजसात् की कार्यवाही हेतु उप वन मंडल अधिकारी जगमंडल सा. को प्रेषित किया गया I उक्त कार्यवाही में वन चौकी प्रभारी शिव कुमार उइके, परिक्षेत्र सहायक सिमरिया कमल सिंह धुर्वे, परिसर प्रभारी खर्राझर प्रदीप भाण्डे, परिसर प्रभारी बघरोड़ी मिल सिंह तेकाम, परिसर प्रभारी पौड़ी रामलाल हरदहा, एवं सुरक्षा श्रमिक बिरसिंह धुर्वे एतुलाल मरकाम का विशेष सहयोग रहा I

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान