अयोध्या,
राम जन्मभूमि मन्दिर में चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिवस पर भगवान को अति विशेष वस्त्र पहनाया गया है। आज चैत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रमी संवत 2081 है तथा आज से ही अयोध्या राम मंदिर में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन शुरू हो चुका है, जो राम नवमी तक चलेगा। इस दौरान देश-विदेश से लाखों की संख्या में रामभक्त मन्दिर पहुंच रहे हैं।
रामनवमी के अवसर पर राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने रामभक्तों के लिए विशेष व्यवस्था की है। प्राण प्रतिष्ठा के पश्चात् पहली बार प्रभु के वस्त्रों की ‘शैली’ को बदला गया है। मयूर व अन्य वैष्णव चिन्हों को रंग-बिरंगे रेशम के साथ-साथ असली तारों से काढ़ा गया है । इस विशेष वस्त्र शैली में प्रभु श्रीराम की आभा बहुत ही आकर्षक व सुंदर नजर आ रही है। आज इन वस्त्रों में ही प्रभु श्रीराम के दिव्य दर्शन कराए गए हैं।

More Stories
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल