उज्जैन
उज्जैन के महाकाल मंदिर में फिल्मी गानों पर वीडियो बनाने का फिर एकबार नया मामला सामने आया है। इस बार वीडियो कोई आम आदमी नहीं, बल्कि मंदिर में तैनात महिला सुरक्षाकर्मियों ने बनाया है। इसके बाद, निजी सुरक्षा एजेंसी ने दोनों महिला कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है।
बता दें कि कुछ दिनों पहले भी दो युवतियों द्वारा महाकाल मंदिर में फिल्मी गानों पर वीडियो बनाने का मामला सामने आया था। तब वीडियो से छेड़छाड़ करने की बात सामने आई थी। वहीं, उससे पहले भी कई बार ऐसे मामले सामने आ चुके हैं।
क्या है ताजा मामला
जानकारी के अनुसार, महाकाल मंदिर की दो महिला सुरक्षाकर्मी वर्षा नवरंग और पूनम सेन ने महाकाल मंदिर के विश्रामधाम कैंपस में फिल्मी गानों पर डांस करते हुए वीडियो बनाया। एक वीडियो में फिल्म खून भरी मांग का गाना 'जीने के बहाने लाखों हैं' तथा दूसरे वीडियो में जुदाई फिल्म का गाना 'प्यार-प्यार करते करते' पर डांस किया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद सुरक्षा एजेंसी केएसएस ने दोनों महिला सुरक्षा कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है। इसके साथ ही कर्मचारियों को एंड्रायड मोबाइल रखने पर भी प्रतिबंध लगा दिया है।
सुरक्षा एजेंसी ने दिया निर्देश
इस घटना के बाद, निजी सुरक्षा एजेंसी ने मंदिर परिसर में कर्मचारियों को किसी भी तरह का वीडियो बनाने और फोटो न खींचने को लेकर भी निर्देश दिए हैं। मालूम हो कि इसके पूर्व भी महाकाल मंदिर में फिल्मी गानों पर डांस करते हुए वीडियो वायरल हुए हैं।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान