नई दिल्ली
दिल्ली से सटे गाजियाबाद में एक महिला की चेन स्नेचिंग का वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि महिला की चेन उस वक्त छीन ली गई जब वो सड़क पर रील बना रही थीं। घटना इंदिरापुरम की है। इस मामले में पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई गई है। महिला की चेन छीनने का जो वीडियो सामने आया है उसमें नजर आ रहा है कि बाइक सवार शख्स ने हेलमेट पहन रखी है।
जिस वक्त महिला रील बना रही थी उसी वक्त यह मोटरसाइकिल सवार महिला के बिल्कुल पास से गुजरता है और फिर वो महिला के गले में लगी चेन को खींच कर फरार हो जाता है। तस्वीर में बाइक का नंबर प्लेट भी नजर आ रहा है। अचानक हुई इस हमले में रील बना रही महिला चौक जाती हैं लेकिन वो चेन छीनने वाले शख्स को रोक नहीं पाती हैं।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान