१०
रायपुर
छत्तीसगढ़ विधान सभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने विजयादशमी के अवसर पर प्रदेश वासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है । अपने बधाई संदेश में डॉ. रमन ने कहा कि-विजयादशमी का पर्व सत्य की असत्य पर विजय का प्रतीक है । यह पर्व हमें समाज में व्याप्त आसुरी प्रवृत्ति को समाप्त कर शांति, सद्भाव और आपसी भाईचारा स्थापित करने का संदेश देता है ।
यह त्यौहार भारतीय संस्कृति में वीरता और शौर्य का प्रतीक है । इस दिन औजारों और हथियारों की पूजा भी की जाती है । किसानों के लिए यह त्यौहार मेहनत की जीत के रूप में आई फसलों का जश्न भी है। डॉ. रमन ने प्रदेश वासियों से आव्हान किया कि वे अपने अंदर की बुराईयों को समाप्त कर प्रदेश के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें ।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय