इंदौर
इंदौर की एक नंबर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विजयवर्गीय ने कहा कि भाजपा संगठन ने बड़े नेताओं को उतार कर कांग्रेस को चारो खाते चित्त कर दिया। विजयवर्गीय बोले कि-कांग्रेस के पास हमारा तोड़ नहीं है। भाजपा की दूसरी सूची आने के बाद कांग्रेस कोमा में चली गई। पहले कांग्रेस नेता कहते थे कि हम जल्दी टिकट घोषित करेंगे,लेकिन अभी तक मंथन ही कर रहे है।
अफसरों को लेकर दिए गए चर्चित बयान पर विजयवर्गीय बोले कि- अफसरों से मेरे अच्छे संबंध है। आज भी वे मेरी बातें सुनते है। इस सरकार में 20-25 सीनियर अधिकारी ऐसे है जिन्होंने मेरे साथ काम किया है, मेरे उनसे अच्छे संबंध है। मेरे विधानसभा क्षेत्र में काम नहीं रुकेंगे।
बस्तियों में विकास करना चैलेंज
अपने विधानसभा क्षेत्र के बारें में विजयवर्गीय ने कहा कि वहां के लोग मुझे प्यार करते है, वे जानते है कि मुझमें काम करने की क्षमता है। वहां कांग्रेस की तरफ से साडि़या बांटी जा रही है, लेकिन वहां के लोगों को विकास चाहिए। 12 वीं के बाद वहां के बच्चे काॅलेज की पढ़ाई नहीं करते,क्योकि क्षेत्र में एक भी काॅलेज नहीं है। परिवारों की हैसियत नहीं रहती कि वे प्रायवेट काॅलेज में पढ़ा सके। नई सरकार बनने के बाद प्रदेश का पहला काॅलेज एक नंबर विधानसभा क्षेत्र में खुलेगा।
क्षेत्र में अवैध बस्तियां भी ज्यादा है। कई गलियों में से तो कार भी नहीं गुजर पाती है। लोगों ने काफी आगे तक मकान बना लिए। वहां काम करना चुनौती होगी मेरे लिए, लेकिन रहवासियों के साथ चर्चा कर विकास करेंगे।
प्रदेश में मोदी की लहर
विजयवर्गीय ने कहा कि जन आशीर्वाद यात्रा में जनता का अच्छा समर्थन मिला है। प्रदेश में भाजपा का माहौल है, मोदी की लहर है। प्रदेश में भाजपा को डेढ़ सौ से ज्यादा सीटें मिलेगीं।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू