धार
मध्यप्रदेश शासन द्वारा गांव-गांव घुमाई जा रही विकास यात्रा का आगमन बाकानेर में भी हुआ स्थानीय बजरंगबली मंदिर परिसर स्थित नवीन ग्राम पंचायत भवन में विकास यात्रा का का स्वागत सम्मान किया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री रंजना बघेल सरपंच अनीता दद्दू चौहान उपसरपंच ममता जयसवाल जनपद प्रतिनिधि ज्योति खुशाल अग्रवाल जिला पंचायत प्रतिनिधि शिवराम कन्नौज विकास यात्रा प्रभारी राजेंद्र श्रीमाली ने स्वास्थ्य कार्यकर्ता और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की सराहना और तारीफ की स्वास्थ्य कार्यकर्ता और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की रंगोली साज सज्जा पौष्टिक भोजन नाश्ता स्टाल लाजवाब और प्रशंसनीय रही इस अवसर पर लाडली लक्ष्मी योजना की नवीन पंजीकृत लाडली यों को प्रमाण पत्र,आयुष्मान योजना संभल योजना कल्याणी पेंशन वृद्धा पेंशन प्रधानमंत्री आवास पात्र हितग्राहियों को कार्ड एवं प्रमाण पत्र छात्राओं को साइकिल वितरित की गई।
प्रभारी परियोजना अधिकारी सुनीता बघेल पर्यवेक्षक अरुणा पाटिल प्रवीण शाह मुख्य कार्यपालन अधिकारी देवेंद्र बरेडिय। अकादमिक समन्वयक देवेंद्र सोलंकी ब्लॉक समन्वयक रमेश मुजाल्दा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ममता ठाकुर संध्या बिल्लो रे फरजाना सैयद शहनाज बैग अनीता शुक्ला हेमलता सोलंकी पिंकी वर्मा प्रमिला दशोरा निर्मला मिनर्वा संगीता पागनिस सहायिका संगीता वर्मा, मोनिका अलावा, लीला अखाड़े ,कचनार बाई,सोनू सन वेर, संगीता अगल्चा अनीता अखाड़े, विनशा शर्मा गणमान्य नागरिक प्रमुख रूप से उपस्थित थे। स्वास्थ्य कार्यकर्ता फूला डावर ममता बघेल ने कैबिनेट मंत्री रंजना बघेल का स्वास्थ्य परीक्षण किया।कैबिनेट मंत्री रंजना बघेल ने कहा शासन की सभी योजनाएं सभी समाज के लोगों के लिए है आवास हिन सभी समाज के लोगों को प्रधानमंत्रीआवास का लाभ दिया जाएगा।
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ममता ठाकुर फरजाना सैयद पिंकी वर्मा संगीता पागनिस अनीता शुक्ला हेमलता सोलंकी प्रमिला दशोरा निर्मला मिनेरवा, शहनाज बैग, द्वारा लगाई गई स्वादिष्ट नाश्ता भोजन की स्टाल की सब ने प्रशंसा की और सब ने नाश्ता भोजन किया। स्कूली छात्र छात्राओं ने नाटक और राष्ट्रीय गीतों पर प्रस्तुति दी।छात्र-छात्राओं को ग्राम पंचायत बाकानेर की ओर से प्रशंसा पत्र और ट्राफी दी गई छात्रावास छात्राओं द्वारा राष्ट्रीय गीत और लोकनृत्य प्रस्तुति पर समाजसेवी सुनील जायसवाल ने ₹21000 हजार नगद पुरस्कार दिया संचालन ग्राम पंचायत सचिव गुमान सिंह कर्नेल सहायक सचिव प्रकाश वर्मा पप्पू ने किया आभार ग्राम पंचायत मोबाइल जर अलका ठाकुर ने माना।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू