उज्जैन
रुक रुककर हो रही बारिश से उज्जैन की शिप्रा नदी में बाढ़ आ गई है। छोटा पुल डूब गया है। इससे रामघाट पर स्थित अधिकांश मंदिर पानी में डूबे हैं। पुल पर पानी होने के कारण वाहनों का आवागमन रोक दिया गया है। उज्जैन और आसपास के इलाकों में हो रही रिमझिम बारिश के कारण ऐसा नजारा दिखाई दे रहा है। वैसे नदी का जल स्तर दो दिन पहले तक सामान्य ही था, लेकिन बारिश के बाद एकाएक पानी बढ़ गया।
बारिश होने से शहर का मौसम अलग सुहाना हो गया है। वहीं किसानों की भी चिंता थोड़ी कम हुई है। फिलहाल आज शनिवार को बजी शिप्रा नदी की छोटी रपट डूबी हुई और रामघाट के मंदिर आधे पानी में डूबे हैं। घाट पर तर्पण और अन्य पूजा-पाठ करने वाले श्रद्धालुओं को ऊपर ही धर्मशाला में पूजन कार्य पंडितों से कराना पड़ा।
साथ ही सुरक्षा के लिए शिप्रा तैराक दल और होमगार्ड के जवानों को तैनात किया गया है। उज्जैन शहर में पिछले काफी समय से बारिश नहीं होने के कारण लोग परेशान थे। किसान भी फसलों को लेकर चिंता में थे। बारिश होने के बाद फिलहाल सबने राहत महसूस की है।

More Stories
स्थानांतरण और सार्थक ऐप से अनिवार्य उपस्थिति का विरोध तेज, पशुपालन कर्मचारियों ने मंत्री को सौंपा ज्ञापन
रसूखदारों और भ्रष्ट तंत्र की मिलीभगत का पर्याय सिद्धांता हॉस्पिटल
भीषण अग्निकांड: भ्रस्टाचार की बलि चढ़ते लोग, क्या कभी प्रशासन लेगा सबक