डब्ल्यूएचओ की थीम को नर्सिंग छात्राओ ने कैनवास पर उकेरा
बड़वानी
तंबाकू से बने उत्पाद मानव शरीर को चारों ओर से प्रभावित करते हैं जिसका प्रभाव पीने वाले के साथ साथ उस परिवेश में रहने वाले इंसान पर भी पड़ता है । ऐसी स्थिति में तंबाकू के सेवन करने वालों को हर एक जागरूक व्यक्ति ने सेवन करने से रोकना अपनी नैतिक जिम्मेदारी समझना चाहिए। सेवन एक व्यक्ति करता है प्रभावित अनेक व्यक्ति होते हैं, इसीलिए विश्व स्वास्थ संगठन ने वर्ष 2023 विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर थीम के रूप में हमें भोजन की आवश्यकता है तंबाकू कि नहीं को निर्धारित किया है।
उक्त बातें आशा ग्राम ट्रस्ट के सचिव डॉ शिवनारायण यादव में विश्व तंबाकू निषेध दिवस के तहत आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता के संदर्भ में कही। आशाग्राम ट्रस्ट द्वारा संचालित आशा इंस्टीट्यूट आफ नर्सिंग की छात्राओं के द्वारा कैनवास पर डब्ल्यू एच ओ की थीम को साकार करती हुई आकृति उकेर कर समाज को संदेश दिया है कि हमें भोजन की आवश्यकता है तंबाकू की नहीं। सामाजिक न्याय एवं दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग के समन्वय से आशाग्राम ट्रस्ट द्वारा 31 मई विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर नगर पालिका परिसर में मानव श्रृंखला बनाकर धूम्रपान निषेध जागरूकता हेतु प्रदर्शनी लगाई जाएगी एवं जन जागृति रथ भी रवाना किया जाएगा। इस दौरान आशा इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग का स्टाफ उपस्थित थे।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू