कटनी
शराब मांगने पर न मिलने के कारण हुए विवाद को लेकर एक युवक पर चाकू से हमला करने की घटना प्रकाश में आई है। आज सुबह हुई चाकू बाजी की इस घटना के बाद घायल युवक को इलाज के लिए शासकीय जिला अस्पताल कटनी में भर्ती कराया गया है । बताया जाता है की चाकू से हमला करने के बाद आरोपी युवक वहां से भाग खड़ा हुआ। एनकेजे थाना अंतर्गत हिरवारा गाँव में शनि मंदिर ज्योति किराना के पास एक युवक ने शराब की मांग करते हुए आरोपी युवक ने अपने ही गांव के एक युवक पर चाकू से प्रहार कर जख्मी कर दिया।
इस संबंध में घायल के परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि हिरवारा गाँव निवासी मनीष यादव ने गांव के ही युवक ललित दाहिया को उसके घर से बुलाया और किसी बात को लेकर विवाद करने लगा। विवाद इतना बढ़ा कि मनीष ने ललित के सीने और बाजू पर चाकू से प्रहार किया और घटनास्थल से भाग निकला। घायल युवक को उसके परिजन आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुँचे जहां युवक का इलाज जारी है।
रात में भी हुआ था विवाद
घायल युवक के भाई ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि गत रात्रि आरोपी युवक शराब की मांग कर रहा था जब उसके भाई ने शराब देने से इनकार कर दिया तो वह है विवाद करने लगा और कुल्हाड़ी लेकर मरने के लिए प्रयास करना लगा। इस दौरान ललित ने आरोपी से कुल्हाड़ी छीनकर रख ली। आज सुबह जब ललित गांव में टहल रहा था इस दौरान मनीष नामक युवक ने उस पर फिर से चाकू से हमला कर दिया।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू