लखनऊ
शादी के बाद हर लड़की पति और ससुराल वालों को लेकर कई तरह के सपने बुनती है, लेकिन कुछ लड़कियों का सपना शादी के पहले दिन ही टूट जाता है। यूपी के बरेली जिले में भी कुछ ऐसा ही हुआ। शादी के बाद दुल्हन जब ससुराल पहुंची तो उसे अपने पति की असलियत का पता चला। सुहागरात पर जब दुल्हन पति के पास पहुंची तो वह घबराने लगा। पत्नी के हाथ लगाते ही दूल्हा पसीने-पसीने हो गया। इसके बाद दूल्हे ने अपने भाई को कमरे में भेजा और फिर एक शर्त रख दी। पति की शर्त सुनकर दूल्हे के होश उड़ गए। उसने पति की शर्त मानने से साफ इनकार कर दिया और ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
मामला बिथरी चैनपुरी का है। पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि बीते साल उसकी भमोरा के रहने वाले एक युवक से शादी हुई थी। शादी में हैसियत के हिसाब से दान-दहेज दिया गया था। सुहागरात पर जब वह पति के पास पहुंची तो पति घबराने लगा। शादी की पहली रात में ही पति ने उससे दूरी बना ली। कई दिनों तक उसका पति इसी तरह की हरकतें करता रहा। कुछ दिन बाद उसके पति की असलियत पता चली। उसका पति नपुंसक था, ससुराल वालों ने ये बात छिपाई थी। पीड़िता ने जब इस बारे में ससुराल वालों से कहा तो वह मारपीट करने लगे। पीड़िता ने बताया कि एक दिन उसने पति से संबंध बनाने के लिए कहा तो वह अपने भाई को कमरे में ले आया और उसी के साथ संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। पीड़िता ने देवर के साथ संबंध बनाने से मना कर दिया।
पीड़िता का कहना है कि इसके बाद अपने मायके आ गई और घर वालों को पूरी बात बताई। ससुराल से आते समय उसने पति का इलाज कराने की बात भी कही थी, लेकिन वह नहीं माने। पीड़िता नवंबर 2023 को दोबारा ससुराल पहुंची और पति का चेकअप कराया। पति की रिपोर्ट में शारीरिक रूप से अक्षम होने की पुष्टि हुई। इलाज कराने के नाम पर ससुराल वाले भड़क गए और उन्होंने मायके से एक लाख रुपये लाने की बात कही। इसके बाद ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। पीड़िता का कहना है कि ससुराल वालों ने उसके सारे जेवर उतरवाकर रख लिए और मायके भेज दिया।

More Stories
स्थानांतरण और सार्थक ऐप से अनिवार्य उपस्थिति का विरोध तेज, पशुपालन कर्मचारियों ने मंत्री को सौंपा ज्ञापन
रसूखदारों और भ्रष्ट तंत्र की मिलीभगत का पर्याय सिद्धांता हॉस्पिटल
एम्स भोपाल के आयुष विभाग ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में तीन सप्ताहीय योग गतिविधियों का शुभारंभ किया