ग्वालियर
उत्तरी हवाओं की रफ्तार थमी तो धूप ने दिन में गर्मी दिखाई। जिसके कारण अधिकतम तापमान में 2.7 डिग्री की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई और तापमान 30.2 डिग्री पर जा पहुंचा। दिन में तीखी धूप से लोगों को इस मौसम में पहली बार गर्मी का अहसास हुआ है और लोगों ने गर्म कपड़ों से दिन में दूरी बनाई। लेकिन शाम घिरते ही फिर ठंड का अहसास हुआ तो हाफ जैकेट का सहारा लेना पड़ा।मौसम वैज्ञानिक आर के शर्मा का कहना है कि अगले दो दिन में तापमान सामान्य से अधिक हो सकता है। क्योंकि अभी अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम है। लेकिन जम्मू कश्मीर की ओर से आने वाली हवाओं ने रात के समय में थोड़ा असर दिखाया जिससे न्यूनतम तापमान में 0.1 डिग्री की कमी आई। दिन में इनकी रफ्तार पर धूप ने ब्रेक लगा दिया जिससे गर्मी बढ़ गई।
आसमान साफ रहा और दिन जैसेजैसे आगे बढ़ा तापमान भी बढ़ने लगा। सुबह साढ़े आठ बजे तापमान 16 डिग्री पर जा पहुंचा और साढ़े 11 बजे तक अधिकतम तापमान 26 डिग्री को पार कर गया जो दोपहर ढाई बजे 29 डिग्री काे पार कर चुका था। रविवार को अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री दर्ज किया गया। हवाओं में नमी सुबह के समय 81 फीसद दर्ज की गई जबकि दोपहर के समय 42 फीसद दर्ज की गई।
मौसम शुष्क रहेगा और तापमान दो डिग्री तक बढ़ेगा
मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि मौसम शुष्क रहेगा क्योंकि भू मध्य सागर से आ रही हवाएं अपने साथ नमी लेकर नहीं आ रही है। इधर उत्तरी हवाओं की रफ्तार भी थम चुकी है। जिसके कारण अब तापमान बढ़ने लगा है। अभी तापमान ना बढ़ने का कारण उत्तरी हवाएं थी, लेकिन इनका असर कम होते ही वातावरण में धूप से गर्मी बढ़ रही है। मौसम वैज्ञानिक बताते हैं कि अगले तीन दिन में तापमान दो से तीन डिग्री बढ़ेगा, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ का असर दो दिन बाद हो सकता है जिसके कारण बढ़ते तापमान पर ब्रेक भी लग सकता है। लेकिन पश्चिमी विक्षोभ आने से वर्षा की कोई आशंका नहीं है।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू