टीकमगढ़
टीकमगढ़ जिले की विकासखंड पलेरा की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत बमोरी कला जिसमें स्कूल हायर सेकेंडरी स्कूल लगभग 2011 की बनी वेल्डिंग पूरी तरह से 2वर्ष में ही पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी थी जिसमें एसडीएम जतारा के द्वारा स्कूल न लगाने के लिए आदेशित किया गया था 5 साल से ऊपर होने जा रहा है जिसमे ताला डाला हुआ है एवं ध्वस्त हालत में बिल्डिंग खड़ी हुई है आज तक नई बिल्डिंग के लिए न प्रस्ताव किया गया है ना ही संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कोई कार्रवाई की गई है जिसमें मात्र बच्चे दो या तीन बरस उसमें बैठे जिसमें लाखों रुपए की लागत से बनी बिल्डिंग पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है
जिसमें बड़ी-बड़ी दरारें आ गई है लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि इसमें सही मात्रा में सीमेंट सरिया डाला होता तो कैसे 2 साल में खंडर हो जाती अभी बमोरी कला में पुराने स्कूल की करीब सभी बिल्डिंग खड़ी है अगर मिट्टी का मकान भी होता तो कम से कम 50 वर्ष तक खड़ा रहता अभी तो इतनी जल्दी खंडार नहीं होता इसका सीमेंट हाथों से छूटता है यह एक जांच का विषय है बमोरी कला में CM रायज स्कूल के लिए जो शासन जमीन तलाश कर रही है यदि इसी बिल्डिंग को तोड़कर के तीन मंजिल नए सिरे से बनाई जाए तो CM स्कूल के लिए बहुत ही उपयुक्त जगह रहेगी एवं भविष्य में बच्चों को इधर-उधर न भटकना पड़ेगा अगर इस बिल्डिंग को नहीं गिराया गया आगे चलकर कोई भी घटना का रूप ले सकती है
जिस ठेकेदार द्वारा यह बिल्डिंग बनाई गई थी उसके खिलाफ आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई ग्रामीणों की मांग है ठेकेदार को ब्लैकलिस्टेड करके उसके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाए एवं बिल्डिंग को नए सिरे से बनाया जाये ग्रामीण का कहना है कि आगे जो बिल्डिंग बनाई जाएगी उसके लिए सही ठेकेदार का प्रशासन चुनाव करके उसको ही टेंडर दिया जाए जिससे की नई बिल्डिंग भ्रष्टाचार् की भेंट ना चढ़े

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू