भोपाल
मध्यप्रदेश के वन अधिकारियों का जंगली हाथी प्रबंधन अध्ययन दल बुधवार को कर्नाटक पहुँच गया है। अध्ययन दल ने पहले दिन कर्नाटक वन विभाग के द्वारा मानव-हाथी संघर्ष (एचईसी) प्रबंधन के लिये लागू की गई सर्वोत्तम व्यवस्थाओं को जानने के लिये कर्नाटक राज्य के एपीसीसीएफ (प्रोजेक्ट एलीफेंट) डॉ. मनोज कुमार से विस्तृत चर्चा कर जानकारी प्राप्त की।
मध्यप्रदेश के अध्ययन दल ने बेंगलुरू के बांदेरघट्टा राष्ट्रीय उद्यान का दौरा किया। इस दौरान बांदेरघट्टा राष्ट्रीय उद्यान बेंगलुरू के डीसीएफ श्री प्रभाकर प्रियदर्शी ने दल को विभिन्न एचईसी न्यूनीकरण उपायों के बारे में फील्ड-बेस्ड जानकारी दी। उन्होंने अध्ययन दल को हाथी नियंत्रण कक्ष, निगरानी कक्ष के अलावा रेलवे बाधाएं, सौर बाड़, लटकते टेंटकल बाड़ और उन्नत चेतावनी प्राणी जैसे विभिन्न फील्ड रणनीतियाँ के संबंध में जानकारी दी। मध्यप्रदेश अध्ययन दल ने ईटीएफ स्टॉफ और आरआरटी सदस्य के साथ भी बातचीत की, जिससे अध्ययन दल को कर्नाटक में जंगली हाथी प्रबंधन के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त हुई।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू