धार
भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा की कामकाजी बैठक भाजपा जिला कार्यालय पर संपन्न हुई।
बैठक में प्रदेश मीडिया प्रभारी अमर पेंढारकर द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग के आगामी विधानसभा सम्मेलन को लेकर रूपरेखा बनाई गई प्रत्येक मंडल स्तर पर प्रभारी नियुक्त करने के निर्देश दिए गए अधिक से अधिक संख्या में विधानसभा सम्मेलन आयोजित करने का सभी कार्यकर्ताओं द्वारा संकल्प लिया गया ।
बैठक में मोर्चा के जिला अध्यक्ष पूनमचंद फकीरा,मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश चौहान, जिला महामंत्री ज्वाला सोलंकी महेश मालवीय, विधानसभा प्रभारी पन्नालाल भागोरे गोवर्धन परमार, सीताराम सुंद्रेल, उपाध्यक्ष प्रभु चौहान जिला मंत्री अनिल कवाले , सह कोषाध्यक्ष मदन कश्यप, जिला कार्यसमिति सदस्य विनोद जाधव मंडल अध्यक्ष, महामंत्री व कार्यकर्ता उपस्थित हुए कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री ज्वाला सोलंकी द्वारा किया गया। स्वागत भाषण जिला अध्यक्ष पूनमचंद फकीरा द्वारा दिया गया व आभार महेश मालवीय द्वारा किया गया। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू