October 14, 2026

योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी को एम्स ऋषिकेश ने डिस्चार्ज किया, मिला स्वास्थ्य लाभ

लखनऊ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी को एम्स ऋषिकेश ने डिस्चार्ज कर दिया है। अब पहले से उनकी हालत में काफी सुधार है। वह एम्स में दो दिन से भर्ती थीं। सीएम योगी की मां का ब्लड प्रेशर अचानक सामान्य से ज्यादा हो गया था।

सावित्री देवी (80) यमकेश्वर विकासखंड के पंचूर गांव में रहती हैं। वह कुछ दिनों से ब्लड प्रैशर की समस्या से परेशान थीं। उनका ब्लड प्रैशर सामान्य से काफी अधिक था। उनको तुरंत एम्स ऋषिकेश के जिरियाट्रिक वार्ड में भर्ती किया गया। उनकी पूरी जांच की गई, जिसमें रिपोर्ट सामान्य ही आई है। अब उनको दो दिनों तक भर्ती करने के बाद छुट्टी दे दी गई है।
 
उनकी हालत को सामान्य देखकर दी छुट्टी
एम्स के चिकित्सा अधीक्षक प्रोफेसर संजीव कुमार मित्तल ने जानकारी दी कि सावित्री देवी का ब्लड प्रैशर सामान्य से अधिक था, लेकिन अब हालत सामान्य हो चुकी है। उनकी हालातों को देखकर गुरुवार की दोपहर उनको अस्पताल से छुट्टी दे दी है।

You may have missed