लखनऊ
यूपी में एक साल में 20 औद्योगिक परियोजनाओं में 9890 करोड़ रुपये की निवेश परियोजनाओं का रास्ता साफ हो गया है। योगी सरकार ने इन 20 निवेशक कंपनियों को उनके उद्योग के बदले रियायतें देने के लिए लेटर ऑफ कंफर्ट जारी किए हैं। इनमें सर्वाधिक निवेश परियोजनाएं पूर्वांचल की हैं। इन कंपनियों को अब कई तरह की सब्सिडी व प्रतिपूर्ति के लिए तय रकम दी जाएगी।
मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने कहा कि यह लेटर आफ कंफर्ट औद्योगिक निवेश के लिए अनुकूल वातावरण प्रदान करने के प्रति हमारे प्रयासों को दर्शाते हैं। ऐसी बड़ी परियोजनाओं को साकार रूप देते हुए हमें आर्थिक विकास को बढ़ावा देना है। असल में पूर्वांचल में प्रयागराज, अमेठी व गोरखपुर में खाद्य प्रसंस्करण इकाइयां लग रही हैं तो प्रतापगढ़ व मिर्जापुर में मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट, वाराणसी व गोरखपुर में डेयरी यूनिट लगेगी। सुपर मेगा श्रेणी में सात परियोजनाओं में 6381 करोड़ रुपये, मेगा श्रेणी में 2649 करोड़ रुपये तथा बाकी परियोजनाएं वृहद श्रेणी में हैं।

More Stories
स्थानांतरण और सार्थक ऐप से अनिवार्य उपस्थिति का विरोध तेज, पशुपालन कर्मचारियों ने मंत्री को सौंपा ज्ञापन
रसूखदारों और भ्रष्ट तंत्र की मिलीभगत का पर्याय सिद्धांता हॉस्पिटल
एम्स भोपाल के आयुष विभाग ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में तीन सप्ताहीय योग गतिविधियों का शुभारंभ किया