ग्वालियर
मध्य प्रदेश की ग्वालियर पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 315 बोर की दो देशी कट्टे और एक 32 बोर की पिस्टल बरामद की है। इन हथियारों को बदमाश बेचने के लिए आया हुआ था। आरोपी के खिलाफ भिंड और ग्वालियर में एक दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज है। फिलहाल, पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है।
दरअसल, बिजौली थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम बिल्हेटी मोड़ पर एक युवक अवैध हथियारों की खेप लेकर बेचने के लिए आया हुआ है। तभी थाना प्रभारी अनु बेनीवाल अपनी टीम के साथ उसे पकड़ने के लिए पहुंचे और घेराबंदी कर युवक को धर दबाेचा। पूछताछ में उसने अपना नाम भोला उर्फ भोलू गुर्जर ग्राम पारसेन का रहने वाला बताया।
जब पुलिस ने हाथ में लिए थैले को चेक किया तो उसमें दो 315 बोर के देशी कट्टे और एक 32 बोर की देशी पिस्टल मिली। इसके साथ ही पॉलीथिल में 15 जिंदा कारतूस मिला। आरोपी के खिलाफ ग्वालियर के अलग अलग थानों और भिंड के गोहद में 15 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज है। आरोपी ने हथियारों के साथ फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड भी किया है। फिलहाल, पुलिस आरोपी से खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है और उससे अवैध की खरीदी-ब्रिकी को लेकर पूछताछ कर रही है।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान