बुरहानपुर
बुरहानपुर जिले के नेपानगर के ग्राम डवाली खुर्द में पिता ने तीन बच्चियों और पत्नी की गला रेतकर हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पांचों के शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसपी राहुल लोढ़ा के मुताबिक परिवार के स्वास्थ्य खराब होने के चलते घटना की बात सामने आई है। पत्नी और तीनों बच्चियों का गला रेतने के बाद युवक मनोज ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक घर पर ही गुमटी में किराना दुकान चलाता था। साथ ही मछली पकड़ने का भी काम करता था।
पुलिस आसपास के रहवासियों से भी परिवार के संबंध में पूछताछ कर रही है। हत्या और आत्महत्या बीमारी के कारण ही की है या और कोई कारण है, इसे लेकर पुलिस जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि बीमारी थी या नहीं। एसपी ने बताया कि मनोज दो कमरों के घर में रहता था। जब उसके भाई सुबह यहां पर पहुंचा और खिड़की में से देखा तो उसके भाई का शव फांसी पर झूलता दिखाई दिया। दरवाजे बजाने पर जब किसी ने दरवाजा नहीं खोला तो पुलिस को सूचना दी गई।
गांव वाले भी यहां पर पहुंच गए। दरवाजा अंदर से बंद था। जिसे तोड़ कर पुलिस अंदर गई। जहां पर पांच लाशे मिली। मनोज का एक पैर खाट पर रखा हुआ था और गले में फांसी का फंदा था। मनोज की पत्नी साधना का शव घर के एक कमरे में मिला। जबकि मनोज की तीन बेटियां अक्षरा, नेहा और तनु का शव दूसरे कमरे मिला है।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू