कांग्रेस का काम ही आदिवासी वीरो का अपमान करना- प्रदेशमंत्री जयदीप पटेल
धार
पिछले 70 सालों से आदिवासी वीरो के इतिहास से गुम रखने का काम कांग्रेस ने किया है अब इन वीरों का इतिहास समाज को बताया जा रहा है तो इनका अपमान का काम कांग्रेस कर रही है उक्त बात भाजपा प्रदेशमंत्री जयदीप पटेल ने कांग्रेस नेता द्वारा गोंड रानी के खिलाफ अपशब्द कहने पर कही आज विधानसभा प्रतिपक्ष के कांग्रेस नेता डॉ गोविंद सिंह ने आदिवासी गोंड रानी कमलापति के बारे में अपशब्द कहते हूए कहाकि पता नही कहां कहां से नाम ढूंढ कर लें आते है
जिसको लेकर भाजपा युवा मोर्चा ने विजय स्तंभ चौराहे पर डॉ गोविंद सिंह का पुतला दहन किया गया उक्त जानकारी भाजपा मिडिया प्रभारी मनीष भावसार ने देते बताया साथ ही इस अवसर पर भाजपा मंडलध्यक्ष लोकेश चौहान युवामोर्चा जिला उपाध्यक्ष संजय सिर्वी भाजपा नेता महेंद्र सेप्टा पुनम कसेरा युवामोर्चा मंडलाध्यक्ष गौरव ब्रजवासी जयदीप गूंजाल कन्हैया पाटीदार दिलीप सोलंकी सचिन भावसार सुनील सेप्टा पवन रावत लव शर्मा राधेश्याम हम्मड यश मालवीय संदीप गुप्ता पीयुष राठौड़ भुजल परिहार सुनील पाटीदार आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान