धार
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मालवा प्रांत का 55 वाँ प्रांत अधिवेशन राजा भोज की नगरी धार में संपन्न होने जा रहा है अधिवेशन को लेकर शहर में समाज जनों व छात्र-छात्राओं में बहुत उत्साह देखा जा रहा है अभाविप का यह अधिवेशन राजा भोज की नगरी धार के लिए गौरव का विषय है अधिवेशन को लेकर अभाविप नगर व जिले भर के कार्यकर्ता दिन रात द्वारा तैयारीयौं में जुटे हैं मालवा प्रांत का यह अधिवेशन शहर के मध्य जेएमडी पैलेस गार्डन में संपन्न होने जा रहा है आज अधिवेशन स्थल का पूर्ण विधि-विधान से भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक अंकित गजकेश्वर, राष्ट्रीय कला मंच प्रमुख जेपी निरंजन, अभाविप राष्ट्रीय मंत्री वीरेंद्र सिंह सोलंकी, प्रांत संगठन मंत्री निलेश सोलंकी, मालवा प्रांत अध्यक्ष योगेश रघुवंशी ने किया इस अवसर पर शहर के गणमान्य नागरिक, अभाविप के पूर्व कार्यकर्ता गण, वर्तमान कार्यकर्ता उपस्थित रहे
भूमि पूजन के बाद प्रांत अध्यक्ष योगेश रघुवंशी ने इस प्रांत अधिवेशन की स्वागत समिति की घोषणा की जिसमें स्वागत समिति के अध्यक्ष अजय मोदी व सचिव सौरभ शर्मा मनावर को बनाया गया एवं अन्य सदस्यों की घोषणा की गई उक्त कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जेपी निरंजन ने कहा कि अभाविप के दो प्रमुख कार्यक्रमों में अधिवेशन सम्मिलित है अधिवेशन मैं पूर्व कार्यकर्ताओं की भी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है यह अधिवेशन समाजजनों को विद्यार्थी परिषद के विचार से जोड़ने का माध्यम व समाज के सहयोग से ही संपन्न होना है इसमे आपके भूमिका महत्वपूर्ण है प्रांत अध्यक्ष योगेश रघुवंशी ने अपने विचार रखते हुए कहा कि विद्यार्थी परिषद के 55 वे प्रांत अधिवेशन की मेजबानी धार नगर को मिली है य़ह पूरे जिले के लिए गौरव का विषय है लगभग 10 वर्षों के बाद यह अधिवेशन धार को मिला है आप सभी नगर वासियों, प्रबुद्ध जनों, पूर्व कार्यकर्ताओं के परिश्रम व सहयोग के साथ ही अधिवेशन को पूर्णाहुति मिलेगी और निश्चित ही यह अधिवेशन धार नगर के लोगों के मन में अपनी अनूठी छाप छोड़.

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू