धार
धार की कृषि उपजमंडी में लगभग50 लाख रुपये की चोरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिससे मंडी कर्मचारियो, व्यापारियों में हड़कंप मच गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंडी ठेकेदार गोपाल यादव के कार्यालय पर मंडी के विभिन्न ठेकेदारी कार्य से जुड़े मजदूरों एवं वेयरहाउस कर्मियों, ट्रांसपोर्ट सहित करीब 400 मजदूरों के बांटने वाले वेतन के लगभग 50 लाख रुपये बीती रात अज्ञात चोर चुरा के ले गए। गोपाल यादव के अनुसार वे करीब 30 लाख रुपये नगदी बैंक से निकलवा कर लाए थे। साथ ही पूर्व की भी कुछ राशि उनके आफिस में ही रखी हुई थी।
जिसको अज्ञात बदमाशों ने उनके आफिस में लगे पतरे के शेड के पास रोशनदान से बीती रात अंदर घुसे और अलमारी को तोड़कर उसमें रखें लाखों रुपये की चोरी कर ले गए वहीं गोपाल यादव के सहयोगी संजय के अनुसार आफिस में लगभग 50 लाख रुपये नगदी रखें हुए थे जिसको चोरो ने हाथ साफ किया है। इस पूरी घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम और जांच दल मौके पर पहुंचा। मामले की गंभीरता को देखते हुए बदमाशों के फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट और डांग स्काड टीम को भी मौक़े पर बुलवाया गया है। साथ ही वहां लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस गंभीरता से जांच में जुटी है।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू