इंदौर
लोकायुक्त इंदौर ने जनपद पंचायत महेश्वर के दो अधिकारियों को रिश्वत लेते पकड़ा। इन्होंने जीपीएफ की राशि जारी करने के एवज में फरियादी से रिश्वत मांगी थी।
जनपद पंचायत महेश्वर के सेवानिवृत्त पंचायत समन्वयक अधिकारी 66 वर्षीय किशोर कुमार पाराशर निवासी शर्मा कालोनी बड़वाहा ने इनकी शिकायत की थी। उन्होंने बताया था कि वे वर्ष 2016 में पंचायत समन्वयक अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। उनके जीपीएफ की राशि 4.80 लाख रुपये का आहरण करने के एवज में जनपद पंचायत महेश्वर के पंचायत समन्वयक अधिकारी महेश पवार एवं लेखापाल अशोक मेहता 30 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहे हैं।
जांच के बाद सही मिली शिकायत – शिकायत के बाद लोकायुक्त कार्यालय इंदौर ने जांच की। शिकायत सही पाए जाने पर मंगलवार को पंचायत समन्वयक अधिकारी पवार को 10 हजार रुपये तथा लेखापाल मेहता को 500 रुपये की रिश्वत लेते पकड़ लिया। यह कार्रवाई धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत की गई।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान