भोपाल
लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग द्वारा किए जाने वाले निर्माण कार्यों की गुणवत्ता नियंत्रण के लिए सचिव लोक निर्माण की अध्यक्षता में "क्वालिटी कंट्रोल सेल" का गठन किया गया है।
प्रमुख सचिव लोक निर्माण सुखवीर सिंह ने बताया कि क्वालिटी कंट्रोल सेल निर्माण कार्यों की गुणवत्ता नियंत्रण के साथ समय-सीमा में कार्य पूर्णता पर नजर रखेंगा। साथ ही समय-समय पर गुणवत्ता नियंत्रण के लिए तकनीकी सर्कुलर भी जारी करेगा। विभागीय अधिकारियों को तकनीकी एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण देने के लिए मॉडल तैयार करना एवं प्रशिक्षण व्यवस्था करना, गुणवत्ता नियंत्रण के लिए निर्धारित मापदण्ड, व्यवस्था, प्रक्रिया की समीक्षा करना और नवीन तकनीकी दिशा-निर्देश तैयार करना, विभिन्न स्तरों पर प्रचलित व्यवस्था एवं निर्माण गुणवत्ता की जाँच कि लिए औचक निरीक्षण करना, गुणवत्ता परीक्षण प्रयोगशालाओं की समीक्षा एवं इन्हें सुदृढ़ करने के लिए प्रस्ताव तैयार करना, विभाग द्वारा जारी परिपत्र एवं दिशा-निर्देशों का संकलन, एकीकरण एवं समीक्षा करना, सभी स्तरों पर की जा रही कार्यवाहियों की सतत् निगरानी एवं समीक्षा करना, अधीक्षण यंत्री, मुख्य अभियंता एवं प्रमुख अभियंता स्तर के अधिकारियों द्वारा किये गये निरीक्षण का पालन प्रतिवेदन सुनिश्चित कराना और मासिक प्रतिवेदन प्रमुख सचिव को प्रस्तुत करेंगे।
प्रमुख सचिव ने बताया कि सेल में सचिव लोक निर्माण आर.के. मेहरा अध्यक्ष होंगे तथा मुख्य अभियंता उत्तर परिक्षेत्र ग्वालियर बी.पी. बोरासी, अधीक्षण यंत्री सेतु मण्डल एम.पी. सिंह, सहायक यंत्री सी.वी. तिवारी, सहायक यंत्री संजय कुलकर्णी और सलाहकार मंत्रालय रितेश जैन समिति सदस्य होंगे।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू