भोपाल
बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान मैंडूस और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मध्य प्रदेश के मौसम में बार बार बदलाव देखने को मिल रहा है। बादल रहने के कारण अभी दो-तीन दिन तक रात के तापमान में वृद्धि का सिलसिला बने रहने के आसार हैं।
मौसम विभाग (MP Weather Forecast) के अनुसार 13 दिसंबर मंगलवार काे जबलपुर, इंदौर, नर्मदापुरम संभाग के जिलाें में कहीं-कहीं वर्षा भी हाे सकती है और ग्वालियर-अंचल में नमी के चलते 13 दिसंबर तक हल्का कोहरा छा सकता है।तापमान गिरने से 15 दिसंबर के बाद शीतलहर और ठंड में इजाफा होने की उम्मीद है।बैतूल, इटारसी, भोपाल, इंदौर, सागर,रीवा, छिंदवाड़ा और शहडोल में 12 दिसंबर को हल्के बादल रहेंगे और बूंदाबांदी की संभावना है। 13 दिसंबर को बड़वानी, छिंदवाड़ा, इटारसी, दमोह उमरिया में हल्की बारिश का पूर्वानुमान है।
13 दिसंबर को रीवा, सागर, भोपाल, बड़वानी, छिंदवाड़ा, इटारसी, दमोह और उमरिया में हल्की बारिश हो सकती है। वही बड़वानी, इंदौर, भोपाल, सागर, रीवा, सिंगरौली, बैतूल और खंडवा में बादल छाने से बूंदाबांदी होने की संभावना है। 14 दिसंबर को बादल छंटने से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। 15 दिसंबर तक मध्यप्रदेश में हल्के से मध्यम बादल छाए रह सकते हैं।
15 दिसंबर के बाद बदलेगा मौसम
मौसम विभाग (MP Weather Update) के अनुसार, जम्मू कश्मीर में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर कम हो जाएगा जिससे उत्तरी हवाएं चलेंगी और 14 दिसंबर से फिर से तापमान में गिरावट शुरू हो जाएगी और कड़ाके की ठंड पड़ना शुरू हो जाएगी। नमी से 13 दिसंबर तक हल्का कोहरा छा सकता है। चक्रवात कमजोर होकर कम दबाव के क्षेत्र में तब्दील हो गया है जो उत्तरी तमिलनाडु से कर्नाटक होते हुए महाराष्ट्र तक पहुंचेगा।इसके असर से पश्चिमी मप्र में सोमवार व मंगलवार को बादल छाएंगे और पारा गिरेगा।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू