- मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म मामले में आरोपी को आजीवन और आया को 20 साल का कारावास
भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल के एक निजी स्कूल की बस में 8 सितम्बर को मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में न्यायालय द्वारा आरोपी वाहन चालक को आजीवन कारावास और आया को 20 साल के कारावास की सजा के फैसले का स्वागत किया है। मुख्यमंत्री ने इस मामले में तत्परता से कार्रवाई कर न्यायालय के सामने तथ्य और साक्ष्य प्रस्तुत करने पर भोपाल पुलिस और प्रशासन को बधाई दी है।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि इस तरह का घिनौना अपराध करने वाले को सभ्य समाज में रहने का कोई अधिकार नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश की धरती पर ऐसे अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है। हमारी सरकार ऐसे नरपिशाचों को कठोर से कठोर सजा दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने पुलिस और प्रशासन सहित उन सभी लोगों का भी आभार माना है, जिन्होंने मासूम को न्याय दिलाने में योगदान दिया और सहभागिता की।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू