अनूपपुर
दिनांक 05.09.2024 को थाना कोतवाली अनूपपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि 22 वर्षीय पुत्री दिनांक 05.09.2024 को तुलसी कॉलेज का जाने कहकर घर से निकली थी और लापता हो गई है, जो रिपोर्ट पर गुम इंसान क्रमांक 117/2024 पंजीबद्ध किया जाकर तलाश पतासाजी की गई।
पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान के निर्देशन में थाना कोतवाली अनूपपुर से सहायक उपनिरीक्षक महिपाल नामदेव, आरक्षक गिरीश चौहान एवं महिला आरक्षक ज्योति धार्वे के द्वारा जांच के दौरान रेल्वे स्टेशन अनूपपुर के सी.सी.टी.वी. फुटेज एवं मोबाईल के काल डिटेल के आधार पर गुमशुदा नवयुवती को गोवा के पुलिस थाना वेर्णा अंतर्गत नवयुवती के मित्र के साथ दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त की है। पूछताछ पर नवयुवती द्वारा बताया गया कि विगत तीन सालो से वह राहुल मेहरा पिता संतोष मेहरा उम्र करीब 23 साल निवासी ग्राम बटुरा थाना अमलाई जिला शहडोल से मित्रता एवं प्रेम संबंध में थी, जो गोवा में इण्डिगो कंपनी में प्रायवेट नौकरी करता है। अंतर्जातीय संबंध होने से परिवार जन को यह रिश्ता मंजूर नहीं था इसलिए नवयुवती द्वारा घर से भागकर गोवा पहुंचकर विवाह कर लिया गया है। पुलिस द्वारा नवयुवती को परिजनो को सौंपा गया है।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू