भोपाल
प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान (पीएम उषा) के अंतर्गत मध्य प्रदेश के 8 विश्वविद्यालयों को 400 करोड़ रुपए मिले। इसमें बरकतउल्ला विश्वविद्यालय भोपाल, जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर और विक्रम विश्वविद्यालय को 100-100 करोड़ रुपए मिले हैं। इसी तरह, महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विवि छतरपुर, देवी अहिल्या विवि इंदौर, रानी दुर्गावती विवि जबलपुर, अवधेश प्रताप सिंह विवि रीवा और पंडित एसएन शुक्ला विवि शहडोल को 20-20 करोड़ रुपए दिए गए हैं। इस राशि से विश्वविद्यालयों को बहु-विषयक शिक्षा और शोध कार्य को बढ़ावा देने के लिए यह राशि दी गई है।
बीयू में आज सुबह 10.30 बजे पीएम उषा योजना का शुभारंभ किया गया। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली जुड़े। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यपाल मंगुभाई पटेल द्वारा की गई। बीयू कुलपति प्रो. सुरेश कुमार जैन ने बताया कि शिक्षा मंत्रालय द्वारा पीएम-उषा योजना के देश भर के 26 यूनिवर्सिटी को 100-100 करोड़ रुपए की ग्रांट दी गई है। पीएम-उषा की टीम के साथ मैराथन बैठकों के बाद राज्य विश्वविद्यालयों सेप्रस्ताव प्राप्त कर केंद्र सरकार को भेजे गए थे। केंद्र सरकार सेस्वीकृत अनुदान राशि से विश्वविद्यालयों में शोध की गुणवत्ता बढ़ानेतथा जर्जर हो चुके भवनों के पुनर्निर्माण पर खर्च किया जाएगा। प्रदेश सरकार का लक्ष्य अनुसंधान और नवाचार के लिए एक सक्षम वातावरण बनाना है, जिससे विश्वविद्यालयों और उनसेसंबद्ध महाविद्यालयों को लाभ होगा।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू