इंदौर
इंदौर में साइलेंट हार्ट अटैक के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। तीन दिन के अंदर ही तीसरा मामला आया है जिसमें साइलेंट हार्ट अटैक की वजह से मौत हो गई। इस बार हाई कोर्ट के वकील सुभाष उपाध्याय को साइलेंट हार्ट अटैक आया। वह सुबह हाई कोर्ट पहुंचे और एक केस अटेंड करने के बाद दोपहर में अपनी कार से कुछ कागज लेने के लिए पार्किंग में गए। कार में कागज निकालने के दौरान वहीं बैठ गए और फाइल पढ़ने लगे। इस दौरान उन्हें साइलेंट हार्ट अटैक आया और उन्होंने वहीं पर दम तोड़ दिया।
हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रितेश इनानी ने बताया कि एडवोकेट सुभाष उपाध्याय (52) जब बहुत देर तक अपनी गाड़ी से नहीं लौटे तो उनके जूनियर वकील ढूंढते-ढूंढते उनकी कार तक पहुंचे। यहां उनके शरीर में कोई मूवमेंट नहीं हो रहा था। तब जूनियर वकील ने अपने अन्य साथियों को सूचना देकर कार के पास बुलाया। इसके बाद हाईकोर्ट की डिस्पेंसरी के डॉक्टर को बुलाकर चैक कराया। डॉक्टर ने प्रारंभिक चेकअप के बाद एडवोकेट उपाध्याय को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उनके परिवार को सूचना दी गई।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान