भोपाल: 27 जनवरी 2025
उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि बसामन मामा गौवंश वन्य विहार को आदर्श वन्य विहार के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसमें निराश्रित और बीमार गौवंश को आश्रय और सुरक्षा देने के साथ रोजगार के नये अवसर भी मिल रहे हैं। गोबर से गोकाष्ठ, गोनाइल और जैविक खाद बनायी जा रही है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने रीवा के बसामन मामा गौवंश वन्य विहार परिसर में जनभागीदारी से 75 लाख रुपए की लागत से कराए गए नवीन कार्यों का लोकार्पण किया। गायों को रखने के लिए परिसर में नवनिर्मित चार शेड, वन्य विहार के अंदर 330 मीटर लंबी व 5 मीटर चौड़ी सीसी रोड सहित अन्य कार्य लोकार्पित कार्यों में शामिल हैं।
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने परिसर का भ्रमण कर वन्य विहार में किये जा रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया। उप मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्यों को समय सीमा में पूरा कराने के निर्देश दिये। उप मुख्यमंत्री ने गौवंश वन्य विहार में गौपूजन भी किया। अध्यक्ष नगर निगम रीवा श्री व्यंकटेश पाण्डेय, पूर्व विधायक श्री केपी त्रिपाठी, सहित जनप्रतिनधिगण, अधिकारी उपस्थित रहे।

More Stories
सोम डिस्टलरीज का लायसेंस रद्द अवैध शराब नेटवर्क को लेकर मप्र सरकार की बड़ी कार्यवाही
दाऊ अपने कान्हा से कह दो पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करे – डॉ अरुण सक्सेना
मुरैना की हाइवे डकैती हो या खंडवा का सराफा व्यापारी से लूटमार मप्र पुलिस के होते अपराधी बच नहीं सकते