February 12, 2026

क्या सौरभ शर्मा करेगा आत्मसमर्पण न्यायालय मे???

Oplus_131072

भोपाल: 27 जनवरी 2025

लोकायुक्त, आयकर, और ईडी सहित कई एजेंसियों द्वारा छापे की कार्यवाही से चर्चित हुए परिवहन विभाग के पूर्व कर्मचारी सौरभ शर्मा मामले में आज 40 दिन बाद बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसमे आज अचानक सौरभ शर्मा के वकील द्वारा सौरभ शर्मा के सरेंडर को लेकर भोपाल में लोकायुक्त की विशेष अदालत में एक आवेदन दिया गया, जिसमे सूत्रो के अनुसार कोर्ट द्वारा सौरभ शर्मा को कल मंगलवार को 11 बजे कोर्ट में पेश होने के लिए पाबंद किया गया है। इस बीच कोर्ट ने लोकायुक्त पुलिस से जांच डायरी तलब की है, सूत्रो के अनुसार मामले में कल सौरभ शर्मा और लोकायुक्त जांच डायरी कोर्ट के सामने पेश की जाएगी, इसके बाद कोर्ट आगे की कार्यवाही के लिए निर्देशित कर सकती हे,, पूरे मामले को लेकर आज दिनभर भोपाल कोर्ट में हलचल दिखाई दी,, बड़ी संख्या में मीडिया के अलावा अन्य लोग भी सौरभ शर्मा को तलाशते दिखे। वही सौरभ शर्मा के सरेंडर की चर्चा वायरल होते ही, लोकायुक्त की जांच टीम भी कोर्ट पहुंची, मगर पूरे मामले में कोई भी कैमरे के सामने खुलकर बोलने को तैयार नहीं है। टेलीफोनिक चर्चा में सौरभ शर्मा के वकील राकेश पाराशर के अनुसार उन्होंने सौरभ को कानून के हवाले कर दिया हे, इसमें कोर्ट ने उन्हें कल 11 बजे बुलाया है, मामले में फिलहाल लोकायुक्त जांच अधिकारी वीरेंद्र सिंह भी कुछ नहीं बोल रहे है, सूत्रो के अनुसार सौरभ शर्मा के सरेंडर की चर्चा वायरल होते ही, आयकर विभाग और ईडी के अधिकारियों की भी गोपनीय मीटिंग शुरू हो गई हे,, जिसमे आगे की कार्यवाही को लेकर चर्चा की जा रही हे,, इस बीच आयकर विभाग और ईडी के अधिकारियों ने भी मीडिया से दूरी बना ली हे,, दरअसल कुछ ही वर्षों में अकूत संपत्ति के मालिक बने सौरभ शर्मा और उसके साथियों के ठिकानों पर लोकायुक्त, आयकर, एवं ईडी को बड़ी मात्रा में सोना, चांदी, नगद के अलावा कई संपत्तियों और फर्मों से संबंधित दस्तावेज मिले हैं, मामले में तीनों जांच एजेंसियां लगातार अनुसंधान कर रही हैं। मगर इस बीच पूरे मामले का सूत्रधार सौरभ शर्मा गायब मिला, जिससे जांच से संबंधित तमाम प्रक्रिया अभी अधूरी थी, इसलिए सौरभ शर्मा का मिलना जरूरी था। इस बीच लगभग 40 दिन बाद अचानक सौरभ शर्मा के सरेंडर की खबरों से तमाम जांच एजेंसियों के कान खड़े हो गए है।

You may have missed