उप मुख्यमंत्री शुक्ल से कुलगुरू प्रो. कुड़रिया ने की सौजन्य भेंट
भोपाल: 12 फरवरी 2025
उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल से राजनिवास सर्किट हाउस रीवा में अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलगुरू प्रो. राजेन्द्र कुमार कुड़रिया ने सौजन्य भेंट की। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि कुलगुरू के मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय व इससे सम्बद्ध महाविद्यालय नई उचाइयाँ छूएंगे। उन्होंने अपेक्षा की कि स्वरोजगार व रोजगार से संबंधित नवीन व उपयोगी पाठ्यक्रम संचालन में भी कुलगुरू की भूमिका होगी। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि रीवा में आईटी पार्क का निर्माण किया जा रहा है जो युवाओं के लिये वरदान साबित होगा।
सौजन्य भेंट में कुलगुरू ने शुक्ल को आश्वस्त किया कि उच्च शिक्षा के क्षेत्र में विश्वविद्यालय व महाविद्यालय को और आगे ले जाने के सभी प्रयास किये जायेंगे। इस अंचल की संभावनाओं को दृष्टिगत रखकर नये पाठ्यक्रम संचालित होंगे। प्राचीन भारतीय इतिहास को आर्टिफिसियल इटेलीजेन्स से सम्बद्ध कर पाठ्क्रम प्रारंभ करने का कार्य किया जायेगा। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय में सोलर पैनल की स्थापना भी कराई जायेगी ताकि सोलर बिजली का उपयोग हो सके।

More Stories
(लीड) समाज के रक्त में लोकतंत्र है, उसे दबाने की कोशिश करने वाला मिट्टी में मिल जाएगाः भैयाजी जोशी
सारंगपुर विधानसभा को मिली विकास की सौगात, 135.42 करोड़ों की लागत से होंगे निर्माण कार्य
सोम डिस्टलरीज का लायसेंस रद्द अवैध शराब नेटवर्क को लेकर मप्र सरकार की बड़ी कार्यवाही