विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले उद्यमियों को किया सम्मानित
भोपाल: 17 फरवरी 2025
उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गौरवशाली नेतृत्व में भारत तेज गति से प्रगति कर रहा है। आज भारत विश्व की 5 वीं अर्थव्यवस्था है। शीघ्र ही हम विश्व की आर्थिक महाशक्ति बनेंगें। आज हर क्षेत्र में विकास की अनंत सम्भावनाएँ हैं। इन संभावनाओं का लाभ उठाने के लिये सभी को आगे आना होगा। भारत को विश्वगुरु बनाने में हर नागरिक को योगदान देना होगा। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल होटल मैरियट भोपाल में BIG FM (92.7) के बिग इम्पैक्ट अवॉर्ड्स 2025 कार्यक्रम में शामिल हुए।
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्ति पूरे समाज के लिए प्रेरणा हैं। ऐसे नागरिकों का सम्मान किया जाना समाज में उत्कृष्ट कार्य करने की भावना को प्रोत्साहित करता है।उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने शिक्षा, स्वास्थ्य सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले उद्यमियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में अभिनेत्री सुश्री मिनीषा लांबा उपस्थित रहीं।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान