August 11, 2026

एम्स भोपाल में टैगोर भवन के नए स्वागत कक्ष का लोकार्पण

भोपाल: 26 अप्रैल 2025

एम्स भोपाल के कार्यपालक निदेशक प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के मार्गदर्शन में टैगोर भवन के नव-निर्मित स्वागत कक्ष का लोकार्पण आज, दिनांक 25 अप्रैल 2025 को एम्स भोपाल परिसर में संपन्न हुआ। यह आयोजन प्रो. (डॉ.) अजय सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। नव विकसित स्वागत कक्ष पूर्णतः वातानुकूलित है और आगंतुकों के लिए प्रतीक्षालय की सुविधा प्रदान करता है। इस अवसर पर प्रो. (डॉ.) अजय सिंह ने कहा: “टैगोर भवन में यह नया स्वागत कक्ष हमारे बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने और आगंतुकों को एक सहज, सम्मानजनक वातावरण प्रदान करने की दिशा में हमारे निरंतर प्रयासों का परिणाम है।” लोकार्पण समारोह में कर्नल (डॉ.) अजीत कुमार, उप निदेशक (प्रशासन), कर्नल चिरंजीव दास, अधीक्षण अभियंता, ट्रांजिट हॉस्टल समिति के सदस्यगण तथा पूरा अभियांत्रिकी विभाग भी उपस्थित रहा, जिन्होंने इस परियोजना को सफलतापूर्वक पूर्ण करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। यह स्वागत कक्ष आगंतुकों की सुविधा को समर्पित एक महत्वपूर्ण प्रयास है जो एम्स भोपाल की स्वच्छता और उत्कृष्ट सेवाओं की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

You may have missed