Oplus_131072
भोपाल: 5 मई 2025
मप्र में इन दिनों तेज गर्मी के मौसम में लोगों को मानसून का अहसास हो रहा है, राजधानी भोपाल सहित मप्र के कई जिलों में पिछले दो दिन से बरसात हो रही है, मिस विभाग के अनुसार यह पश्चिमी विक्षोभ के कारण हो रहा है, जिसमे राजस्थान के उपर एक चक्रवात बना हुआ है, इसके अलावा मप्र में भी कई स्थानों के उपर छोटे छोटे चक्रवात बने हुए हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार तेज गर्मी में यह सामान्य रूप से चक्रवात बनते हैं, मगर जब इनको नमी मिलती है तब इन्हीं चक्रवात के कारण तेज हवाओं के साथ बारिश होती है, कुछ इसी तरह से मप्र में पश्चिमी चक्रवात को अरब सागर से नमी मिल रही है। जिसके कारण मप्र के अधिकांश स्थानों पर तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है, कुछ स्थानों पर ओले भी गिर रहे हैं, आगामी समय के लिए मौसम विभाग ने पूरे मप्र में बारिश और ओले गिरने की संभावना व्यक्त की है,, जिसमे ग्वालियर चंबल संभाग के अलावा, इंदौर, उज्जैन के अधिकांश स्थानों, दक्षिणी पूर्वी और उत्तर पूर्वी मप्र के स्थानों पर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जिसमे 60 से 70 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की भविष्यवाणी की गई है, इन स्थानों पर ओले भी गिर सकते है, इसके अलावा शेष मप्र में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दो – तीन दिन इसी तरह का मौसम रहेगा, फिर इसमें कमी आएगी, लगभग एक हफ्ते बाद मौसम सामान्य होगा, फिलहाल बारिश से तापमान में गिरावट हुई है, उस मौसम में ठंडक का अहसास हो रहा है।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान