भोपाल: 5 मई 2025
राजधानी भोपाल में चर्चित लवजिहाद मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग की एंट्री, तीन सदस्यीय दल शनिवार की शाम भोपाल पहुंचा था। टीम ने रविवार को पुलिस अधिकारियों से मुलाकात करके मामले को समझने की कोशिश की। आज राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम ने पीड़ित छात्राओं के कॉलेज और घटना स्थल में से एक क्लब 90 पहुंचकर मुआयना किया। टीम ने दोनो जगह गहराई से जांच की, टीम ने आज कॉलेज प्रशासन, जिम्मेदार पदाधिकारी और पीड़ित छात्राओ को पढ़ाने वाले स्टाफ से चर्चा की। टीम ने छात्रों की सुरक्षा के इंतजाम के भी विस्तार से जांच की, आयोग की टीम से SIT के अधिकारी भी मौजूद रहे। आयोग की टीम ने क्लब 90 में बने केबिन की भी जांच की, क्लब में आकर टीम ने घटना से जुड़े क्राइम सीन और साक्ष्य को समझा।
क्लब 90 का ढांचा ध्वस्त
राष्ट्रीय महिला आयोग के निरीक्षण के तुरंत बाद प्रशाशन की त्वरित कार्यवाही क्लब 90 का अवैध हिस्सा तोड़ा गया। लव जिहाद मामले में पहली कार्यवाही है।
एस आई टी का गठन
मध्य प्रदेश में लव जिहाद के बढ़ते मामलों की जांच के लिए मोहन यादव सरकार ने स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम यानी एसआईटी बनाई है. भोपाल, रायसेन के बाद दमोह में एक और मामला उजागर होने के बाद सरकार ने सख्ती दिखाते हुए पीएचक्यू लेवल पर स्टेट लेवल की एसआईटी बनाई है. भोपाल देहात आईजी अभय सिंह की अध्यक्षता में ये टीम बनी है

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान