September 29, 2026

एम्स भोपाल में अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस पर वैज्ञानिक शोध एवं अकादमिक पोस्टर प्रदर्शनी

भोपाल: 10 मई 2025

एम्स भोपाल में अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस पर वैज्ञानिक शोध एवं अकादमिक पोस्टर प्रदर्शनी

एम्स भोपाल के कार्यपालक निदेशक प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के मार्गदर्शन में एम्स भोपाल में अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस 2025 के उपलक्ष्य में नर्स सप्ताह समारोह के अंतर्गत एक विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में नर्सिंग पेशेवरों और छात्रों द्वारा वैज्ञानिक शोध, अकादमिक गैलरी और शैक्षणिक पोस्टर प्रस्तुत किए गए। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य मरीजों की देखभाल और नर्सिंग प्रथाओं को उन्नत बनाने हेतु नवाचारी विचारों एवं शोध गतिविधियों को साझा करना था। प्रदर्शनी का मूल्यांकन एम्स भोपाल के तीन वरिष्ठ संकाय सदस्यों – प्रो. डॉ. विजेंदर सिंह (मनोरोग विभाग), प्रो. डॉ. अजय हलदर (प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग) और प्रो. डॉ. रेखा लालवानी (शरीर रचना विभाग) द्वारा किया गया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की प्रशंसा की और भविष्य में भी शोध में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर प्रो. (डॉ.) अजय सिंह ने कहा, “यह प्रदर्शनी नर्सिंग पेशेवरों और छात्रों को एक ऐसा मंच प्रदान करती है, जहां वे अपने अनुसंधान एवं नवाचार को साझा कर सकते हैं। यह पहल न केवल ज्ञान के आदान-प्रदान को बढ़ावा देती है, बल्कि स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में गुणवत्ता और दक्षता में सुधार की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है। मैं आयोजन से जुड़े सभी प्रतिभागियों और आयोजकों को बधाई देता हूं।” इस सफल आयोजन में डॉ. लिली पोद्दार, श्री अखिल टी., श्री संदीप एम., सुश्री खुशबू और सुश्री प्रिया जे. का विशेष सहयोग रहा।

You may have missed