भोपाल: 27 जून 2025
विदेश मंत्रालय भारत सरकार द्वारा मध्य प्रदेश पुलिस को भारत में वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान पासपोर्ट आवेदकों के त्वरित सत्यापन के माध्यम से उच्च स्तर की सेवा, प्रतिबद्धता सुशासन में योगदान के लिए पासपोर्ट आवेदन सत्यापन डेटा के आधार पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्यों में चयनित कर दिनांक 24.06.2025 को नई दिल्ली में आयोजित 13वे पासपोर्ट दिवस समारोह में माननीय विदेश राज्य मंत्री श्री पबित्रा मार्गेरिटा द्वारा म०प्र० को CERTIFICATE OF RECOGNITION से सम्मानित किया गया है।
उपरोक्त कार्यकम में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व पुलिस महानिरीक्षक कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा श्री अंशुमान सिंह एवं सहायक पुलिस महानिरीक्षक सुरक्षा विशा, श्रीमती विनीता मालवी ने किया।

More Stories
हिंदू नववर्ष महोत्सव मेले का शुभारंभ, पहले ही दिन उमड़ी भारी भीड़
पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने आगामी भर्ती प्रक्रिया को और बेहतर बनाने हेतु उप पुलिस महानिरीक्षकों के साथ की समीक्षा बैठक
भारतीय रेल तेज, सुरक्षित और आधुनिक—आम आदमी की सवारी: रेल मंत्री