श्री हिन्दू उत्सव समिति अध्यक्ष पद के चुनाव में चंद्रशेखर तिवारी ने अपने सभी प्रतिद्वंदियों को किया पस्त
भोपाल: 1 सितम्बर 2025
हिन्दू उत्सव समिति के अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में प्रत्याशी चंद्रशेखर तिवारी ने लगभग सभी चरणों में अपना बर्चस्व बनाए रखा और अंत में अपने निकटतम प्रतिद्वंदी नारायण सिंह कुशवाहा को 397 मतों से पराजित कर अध्यक्ष पद को विजित किया। चंद्रशेखर तिवारी ने अपनी विजय को सनातनी जनता को समर्पित किया और कहा कि यह पद किसी व्यक्ति विशेष की महत्वाकांक्षा का प्रतीक नहीं, बल्कि समाज सेवा और सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने का माध्यम है।
उन्होंने कहा कि समिति का अध्यक्ष बनना उनके लिए गौरव की बात है, किंतु इससे भी बड़ा दायित्व है समाज की अपेक्षाओं पर खरा उतरना। तिवारी ने नागरिकों, से यह स्पष्ट किया कि उनका हर निर्णय जनता की सहभागिता से ही होगा।
समर्थकों ने इस कदम को जनता के प्रति उनकी निष्ठा और लोकतांत्रिक आस्था का परिचायक बताया।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान