भोपाल/नई दिल्ली: 10 सितंबर 2025
नेपाल में युवाओं के प्रदर्शन के बाद वहां के पीएम केपी शर्मा ओली ने इस्तीफा दि दिया है। लगातार हो रही हिंसा के बाद नेपाल की सेना ने देश की कमान अपने हाथों में ले ली है। इस बीच अब भारत के PM नरेंद्र मोदी ने इस मामले में पहला बयान जारी किया है।
नेपाल में इस वक्त भारी बवाल जारी है। जगह-जगह से हिंसा आगजनी की तस्वीरें सामने आ रही हैंऔर हिंसक घटनाओं के बीच Gen-Z प्रदर्शनकारी सरकारी इमारतों, नेताओं के घरों और संसद तक में आग लगा रहे हैं। उपद्रवियों ने पूरे शहर में आगजनी और तोड़फोड़ कर तनाव का माहौल पैदा कर दिया है। आपको बता दें कि नेपाल के प्रधानमंत्री केपी ओली, राष्ट्रपति और कई मंत्रियों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। नेपाल की कमान सेना के हाथों में है। इस पूरे घटनाक्रम के बीच अब भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के लोगों से बड़ी अपील की है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर ट्वीट कर के कहा- “आज हिमाचल प्रदेश और पंजाब के दौरे से लौटने के बाद सीसीएस की बैठक में नेपाल के घटनाक्रम को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। नेपाल में हुई हिंसा हृदय विदारक है। यह जानकर बहुत पीड़ा हुई कि इसमें अनेक युवाओं की जान गई है। नेपाल की स्थिरता, शांति और समृद्धि हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। मैं नेपाल के अपने सभी भाई-बहनों से विनम्र अपील करता हूं कि वे शांति-व्यवस्था बनाए रखें।”

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू