भोपाल : 10 सितंबर 2025
कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने बुधवार को कलियासोत डैम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डैम 80 टैंक लेवल तक भरा हुआ पाया गया। कलेक्टर सिंह ने डैम अधिकारियों को निर्देश दिए कि आसपास किसी भी प्रकार की दुर्घटना न हो, इसके लिए आवश्यक सतर्कता बरती जाए।
इसके उपरांत कलेक्टर सिंह ने बावड़ियाकला स्थित एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने फिजिक्स, केमिस्ट्री एवं बायोलॉजी की हाई-टेक प्रयोगशालाओं तथा स्मार्ट क्लास , कम्प्यूटर लैब का अवलोकन किया और व्यवस्थाओं को उत्कृष्ट बताया। इस दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं के अनुशासन एवं भविष्य के प्रति समर्पण की सराहना की। विद्यालय में आईआईटी एवं नीट की तैयारी हेतु “अवंती फेलोज फाउंडेशन” द्वारा संचालित कोचिंग की प्रशंसा करते हुए उन्होंने छात्रों को प्रोत्साहित किया।

More Stories
भीषण अग्निकांड: भ्रस्टाचार की बलि चढ़ते लोग, क्या कभी प्रशासन लेगा सबक
एम्स भोपाल के आयुष विभाग ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में तीन सप्ताहीय योग गतिविधियों का शुभारंभ किया
अभाविप प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री मनसुख मांडविया को सौंपा ज्ञापन