प्रभारी मंत्री ने कहा -मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देश हैं कि प्रदेश में किसी भी प्रकार की नाजायज गतिविधि को सरकार बर्दाश्त नहीं करेगी
भोपाल/कटनी: 29 अक्टूबर 2025
प्रदेश के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री और कटनी जिले के प्रभारी मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने बुधवार को कैमोर पहुंचे और यहां स्वर्गीय नीलेश रजक के भटिया मोहल्ला स्थित घर पहुंच कर शोक संतप्त परिजनों से भेंट किया और ढांढस बंधाया।प्रभारी मंत्री श्री सिंह ने दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोक संतप्त परिवार को दु:ख की इस घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।
प्रभारी मंत्री सिंह ने स्वर्गीय रजक की धर्मपत्नी सुचिता रजक और माता माया रजक को भरोसा दिलाया कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने चिंता करते हुए मुझे यहां भेजा है। साथ ही मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि मध्यप्रदेश के अंदर किसी भी किस्म की नाजायज गतिविधि को न तो पुलिस बर्दाश्त करेगी और न ही सरकार बर्दाश्त करेगी। प्रभारी मंत्री ने कहा कि घटना के दोनों आरोपी गिरफ्तार हुये हैं। इनकी मदद करने वालों पर भी कार्रवाई होगी। निचले स्तर तक जांच की जायेगी और जो भी दोषी है उनको बख्शा नहीं जायेगा। इस घटना की पुनरावृत्ति न हो इसकी चिंता भी प्रशासन करेगा। पुलिस अपना कार्य कर रही है।अनैतिक गतिविधि करने वालों को दण्डित किया जायेगा। आरोपियों पर सख्त कार्रवाई होगी और सह देने वालों को भी बख्शा नहीं जाएगा। गुनहगारों का जीवन सलाखों के पीछे बीतेगा।
इस दौरान विधायक विजयराघवगढ़ श्री संजय सत्येन्द्र पाठक, कलेक्टर श्री आशीष तिवारी, पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा,एस डी एम विवेक गुप्ता सहित जिला भाजपा अध्यक्ष श्री दीपक टंडन सोनी मौजूद रहे।
उल्लेखनीय है कि यहां कैमोर में बीते मंगलवार को दो पक्षों के बीच हुए विवाद में दो आरोपियों ने गोली मारकर करीब 40 वर्षीय श्री नीलेश रजक की गई हत्या कर दी थी।

More Stories
भीषण अग्निकांड: भ्रस्टाचार की बलि चढ़ते लोग, क्या कभी प्रशासन लेगा सबक
एम्स भोपाल के आयुष विभाग ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में तीन सप्ताहीय योग गतिविधियों का शुभारंभ किया
अभाविप प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री मनसुख मांडविया को सौंपा ज्ञापन