चंडीगढ़
पंजाब में पड़ रही कड़ाके की ठंड को देखते हुए एक बार फिर स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। वहीं राज्य के पांचवीं कक्षा तक के सभी सरकारी और प्राइवेट विद्यालयों 15 जनवरी से 21 जनवरी तक बंद रहेंगे।
सीएम मान ने दिए निर्देश
राज्य के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने इस बात की जानकारी अपने एक्स अकाउंट पर दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशानुसार यह फैसला लिया गया। राज्य के सभी मिडिल, हाई और सीनियर सेकेंडरी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को 15 जनवरी से सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक खोला जाएगा।
21 तक लागू रहेंगे आदेश
वहीं सभी डबल शिफ्ट वाले स्कूलों का समय सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक रहेगा। कोई भी डबल शिफ्ट स्कूल शाम 4:00 बजे के बाद नहीं खुलेगा। ये आदेश तत्काल प्रभाव से 21 जनवरी 2024 तक लागू रहेंगे।

More Stories
सड़क निर्माण में लापरवाही पर एमपीआरडीसी सख्त, मुरैना-बुरहानपुर में अभियंताओं को नोटिस; ठेकेदारों पर होगी ब्लैकलिस्टिंग की कार्रवाई
MP में DGP की कुर्सी पर नया समीकरण! कैलाश मकवाना के एक्सटेंशन की तैयारी, 6 महीने की अवधि पर भी मंथन
नगरीय प्रशासन मंत्री के बंगले के अधिकारियों पर संरक्षण देने के आरोप, मंत्री की छवि पर उठे सवाल