भोपाल
ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स ओएनडीसी प्लेटफार्म के लाभ और संरचना के बारे में उद्यमियों को जागरूक करने के लिये कार्यशाला हुई।
कार्यशाला में लगभग 60 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस अवसर पर सुश्री अदिति सिंघा, उपाध्यक्ष, ओएनडीसी ने बताया कि ओएनडीसी नेटवर्क खरीदारों और विक्रेताओं दोनों को सशक्त बना रहा है। प्रतिभागियों ने भी नेटवर्क के प्रति रुचि दिखाई। नेटवर्क खुला और लोकतांत्रिक डिजिटल बाज़ार बनाता है और प्लेटफॉर्म भारतीय ई-कॉमर्स सेक्टर में एक क्रांति ला सकता है। प्लेटफार्म मानक निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा और समान अवसर सुनिश्चित करता हैं। नवाचारों को बढ़ावा देने के साथ-साथ एमएसएमई और स्टार्टअप के अलावा स्थानीय व्यवसायों को भी बढ़ावा देते हैं।कार्यशाला में प्रतिभागियों के प्रश्नों का भी समाधान किया गया।

More Stories
(लीड) समाज के रक्त में लोकतंत्र है, उसे दबाने की कोशिश करने वाला मिट्टी में मिल जाएगाः भैयाजी जोशी
सारंगपुर विधानसभा को मिली विकास की सौगात, 135.42 करोड़ों की लागत से होंगे निर्माण कार्य
सोम डिस्टलरीज का लायसेंस रद्द अवैध शराब नेटवर्क को लेकर मप्र सरकार की बड़ी कार्यवाही